
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
अलीगढ़। के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित बरेहती गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों की समय रहते मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?




