Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीहरदोई

हरदोई में आग का तांडव, दो दुकानें जलकर राख

हरदोई में आग का तांडव, दो दुकानें जलकर राख

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

हरदोई।  के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुरार नगर में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते किराना और चाय की दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग की भयावह तस्वीर देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया हालांकि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन इस हादसे में दोनों दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों में मायूसी और आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!