Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

मई बाजार में खूनी संघर्ष: 20 वर्षीय युवक की मौत, गांव में तनाव

बाइक बनवाने आए युवक पर बांस-बल्लियों से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सोमवार दोपहर मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जानकारी के अनुसार, देवरिया क्षेत्र के बदलापुर निवासी सुमित कुमार सिंह अपनी बाइक बनवाने के लिए साथियों के साथ मई बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए आरोप है कि मारपीट के दौरान सुमित कुमार सिंह पर घटनास्थल के पास रखे बांस-बल्लियों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी नौपेड़वा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ बदलापुर, थानाध्यक्ष बदलापुर और थानाध्यक्ष तेजी बाजार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है मृतक के पिता नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनके दो बेटे थे, जिनमें सुमित दूसरे नंबर पर और सबसे छोटे थे। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि दो दोस्तों के बीच खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। मारपीट में सुमित को चोट लगी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है पुलिस की नजर में हर गतिविधि, आरोपियों की तलाश तेज घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!