Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई प्राप्त जानकारी के अनुसार भटौली गांव निवासी राजेश सिंह (53) पुत्र रामसागर सिंह सोमवार रात किसी कार्य से खुटहन बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय नरेन्द्रपुर पट्टी-पिलकिछा मार्ग पर गायत्री नगर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!