
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी/राजातालाब। शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम पंकज कुमार व एसडीएम शांतुन कुमार सिनसिनवार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 285 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए सड़क, नाली, राशन कार्ड, भूलेख, नामांतरण, वरासत, बिजली व पेयजल से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस विभाग से मारपीट, रुपये वापस न करने और भूमि विवाद संबंधी मामले भी पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार, एसीपी पिंडरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



