Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीहरदोई

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

हरदोई।  जिले में तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला, जब बावन नहर के पास ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ऑटो रिक्शा को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
बावन नहर के पास हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!