Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

तेज रफ्तार अनुबंधित बस की टक्कर, में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

तेज रफ्तार अनुबंधित बस की टक्कर, में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। वाराणसी आज़मगढ़ मार्ग बजरंग नगर के समीप अनिल पटेल बीती रात लगभग 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (UP-65 AJ 4600) से किसी जरूरी कार्य से घर से निकले थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बजरंग नगर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आजमगढ़ की ओर से वाराणसी आ रही एक तेज रफ्तार कार (UP-61 BT 2230) अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने चंदवक पुलिस को दी

मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेजा जहां चिकित्स्कों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है

परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बस व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!