Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

जमीन विवाद में बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला

जौनपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, 75 वर्षीय बुजुर्ग घायल, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज 

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।   थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन (बगीचा) गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग का पड़ोसियों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी पक्ष ने बुजुर्ग को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!