Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रक खाई में पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित

नीलगाय को बचाने के प्रयास में ट्रक खाई में पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। लखनऊ-जीयनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर मंगलवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा बक्सा थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर गांव के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर उत्पाद से लदा ट्रक (वाहन संख्या UP21FT8111) मुरादाबाद से झारखंड जा रहा था। विशेश्वरपुर गांव के पास अचानक एक नीलगाय हाईवे पर आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ने तेज ब्रेक लगाए, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।

ट्रक चालक जमशेद ने बताया कि अचानक सामने जानवर आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वह और खलासी मोहम्मद अली सुरक्षित बच गए हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला। सूचना पर पीआरवी 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को खाई से निकलवाकर सीधा कराया और हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!