Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। देवगांव थाना क्षेत्र के कालीचाबाद गांव में रविवार दोपहर पोखरे में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कालीचाबाद निवासी अंशु मौर्य (17) रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पोखरे में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए किनारे खड़ा अल्तमस (16) पोखरे में कूद गया, लेकिन बचाव के दौरान वह भी गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!