Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

भटके 8 वर्षीय बालक को जफराबाद पुलिस ने परिवार से मिलाया

भटके 8 वर्षीय बालक को जफराबाद पुलिस ने परिवार से मिलाया

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई है। पुलिस टीम को एक 8 वर्षीय भटका हुआ बालक मिला, जिसे तत्काल सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया बालक बिहार के नालंदा जनपद का रहने वाला था, लेकिन कम उम्र के कारण वह अपना पूरा पता नहीं बता पा रहा था। उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह ने नालंदा पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई और अथक प्रयासों के बाद बालक के परिजनों का पता लगाया सत्यापन के बाद बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जौनपुर पुलिस और थाना जफराबाद टीम का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!