
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी गांव में बुधवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि युवक ने करीब आठ वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और अब शादी करने से इनकार कर रहा है धरने पर बैठी युवती सोनम पटेल निवासी रसूलपुर, थाना पांडेयपुर लालपुर बताई जा रही है। वहीं आरोपित युवक आजाद पटेल पुत्र मुनकू पटेल रमईपट्टी गांव का निवासी बताया गया है।
मामले की सूचना मिलते ही बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक युवती को समझाया-बुझाया और मामले को शांत कराया। इसके बाद युवती के परिजनों को बुलाया गया, वहीं युवक को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यदि दोनों पक्षों में सहमति बनती है तो शादी की दिशा में पहल की जा सकती है, जबकि सहमति नहीं बनने पर पीड़िता की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और हर किसी की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




