
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। रामपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिधवन चौकी क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है चौकी प्रभारी सिधवन श्री तारकेश्वर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि सभी लोग हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और अपने आवश्यक दस्तावेज साथ रखें चौकी प्रभारी सिधवन श्री तारकेश्वर राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल वी.एल. यादव, आशीष सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहे ।




