Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तीसरे मंजिल से गिरकर अधेड़ की मौत

तीसरे मंजिल से गिरकर अधेड़ की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रविवार शाम तीसरी मंजिल से गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी अशोक कुमार गौतम (लगभग 50 वर्ष) रविवार शाम कांशीराम आवास कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अधिक शराब का सेवन कर रखा था। इसी दौरान वह कॉलोनी की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए और डांस करने लगे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को आनन-फानन में करंजाकला ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है इस दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!