Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

कुसुम्ही गांव की सड़क बदहाल, ग्रामीणों की राह में रोड़ा बनी खस्ताहाल व्यवस्था

चार साल से यादव टोला और दलित बस्ती के लोग झेल रहे परेशानी, जिम्मेदार बेखबर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी (जौनपुर)। सरकार जहां गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछाने और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का दावा कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। डोभी ब्लॉक के कुसुम्ही गांव में यादव टोला और दलित बस्ती को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से बदहाली का शिकार है।

तीन गांवों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण रास्ता जगह-जगह टूट चुका है। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। हालत यह है कि स्कूली बच्चों को रोज इसी जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों और बुजुर्गों को अस्पताल या बाजार जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, लेकिन ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या से आंखें मूंदे हुए हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!