
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी से भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पर विधिक कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




