
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजीबाजार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलिंजरा मोड़ से वांछित अभियुक्त प्रदीप पासवान (20 वर्ष) पुत्र झक्कन सरोज, निवासी मिरशादपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया आरोपी के विरुद्ध थाना तेजीबाजार में मु0अ0सं0 145/2026 के तहत धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




