Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से ढाई घंटे से अधिक लगा जाम

रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटने से ढाई घंटे से अधिक लगा जाम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर जफराबाद।  स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का बूम शनिवार की रात अचानक टूटकर लटक जाने से दो घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को दूसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
जौनपुर-जफराबाद मार्ग पर स्थित उक्त रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे क्रॉसिंग का बूम अचानक टूटकर लटक गया। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों ओर धीरे-धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कुछ स्थानीय लोग अपने वाहनों को पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग तथा कुछ जफराबाद थाने की ओर जाने वाले मार्ग से लेकर निकल गए, लेकिन बड़ी संख्या में वाहन चालक क्रॉसिंग पर ही फंसे रहे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि बूम की मरम्मत के लिए अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद मरम्मत टीम मौके पर पहुंची और लगभग ढाई घंटे बाद रात करीब 12 बजे बूम को ठीक किया जा सका।
बूम ठीक होने के बाद क्रॉसिंग से आवागमन शुरू हुआ और इंतजार कर रहे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही घटना दिन के समय होती तो वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!