
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर तराव मोड़ के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में दो बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार क़ो सुबह लगभग सात बजे सोनू पुत्र संतोष कोचिंग पढ़ने कर्रा कालेज के लिए जा रहा था। इसी दौरान तराव मोड़ के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सोनू की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से बाइक लेकर आ रहे अमरौना गांव निवासी राजकुमार की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल राजकुमार का उपचार किया जा रहा हैँ




