
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। रामपुर पुलिस ने भिउरा गेट के पास चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक लादी गईं 10 भैंसें बरामद कीं। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार 6 लोगों—शकील, नईम, असलम, बाबा, सुकुरुल्ला और लाल मोहम्मद—को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन भी कब्जे में लिए गए हैं। मामले में मु.अ.सं. 188/2026 के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।




