
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी/चौबेपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध एवं मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हलचल मच गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही चोलापुर और सारनाथ थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी घटना के विरोध में भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के स्थान पर नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक वार्ता कर लोगों को समझाया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।




