Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अग्निसुरक्षा को मिली नई ताकत, जौनपुर को तीन अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन

18 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर बाउजर समेत फोम टेंडर और रेस्क्यू टेंडर मिले एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले में अग्निसुरक्षा और आपातकालीन बचाव व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किया अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जौनपुर को एक 18 हजार लीटर क्षमता वाला वाटर बाउजर, एक 5 हजार लीटर क्षमता वाला फोम टेंडर और एक रेस्क्यू टेंडर उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों के मिलने से जिले के नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आगजनी और अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निकांड एवं अन्य आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया नए वाहनों की उपलब्धता से जिले की अग्निशमन, रेस्क्यू और आपदा राहत क्षमता में वृद्धि होगी। इससे आग की घटनाओं के साथ अन्य आपात स्थितियों में भी बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.पी. राय, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!