Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

गौराबादशाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गौराबादशाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 धारा 76, 352, 351(3) बीएनएस के तहत सचिन यादव पुत्र महाबल यादव निवासी सोसापट्टी (झारे का पुरा), थाना केराकत, जौनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई तथा निखिल निषाद पुत्र सुरेश निषाद निवासी नैपुरा, थाना गौराबादशाहपुर का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त सचिन यादव को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर तथा क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय के निर्देशन में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!