Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

कोतवाली से 300 मीटर दूर 45 लाख की चोरी, पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ चोरों का तांडव!

गृह प्रवेश में गया था परिवार, छत के रास्ते घुसे चोर; जेवर-नकदी समेटकर हुए फरार, इलाके में दहशत

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।  केराकत कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक हलवाई के घर में हुई करीब 45 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ चोरों ने घर खाली मिलते ही छत के रास्ते प्रवेश किया और लाखों के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है जानकारी के अनुसार, पवन हलवाई अपने परिवार के साथ स्टेशन रोड स्थित नए मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित तरीके से उनके सूने घर को निशाना बनाया।

चोरों ने घर में रखी अलमारियों और बक्सों को पूरी तरह खंगाल डाला। वारदात में हार, झुमके, चार अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चूड़ियां, नथिया, करधनी समेत करीब 45 लाख रुपये के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए लौटे तो बिखरा मिला घर, उड़ गए होश गृह प्रवेश कार्यक्रम से वापस लौटे परिवार ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!