Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

दहेज की मांग पर नवविवाहिता की पिटाई का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

दहेज की मांग पर नवविवाहिता की पिटाई का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।   थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सराय मोहना गांव की रहने वाली मंजू साहनी ने अपनी पुत्री खुशबू साहनी के साथ दहेज को लेकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, खुशबू साहनी की शादी 3 दिसंबर 2025 को जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र स्थित बीरीबारी सारेपुर गांव निवासी शनि चौधरी पुत्र छोटेलाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि 9 जून 2026 को दहेज की मांग को लेकर पति शनि चौधरी, ननद रिंकी देवी, जीजा अजय साहनी, भसुर सुनील चौधरी और अन्य परिजनों ने खुशबू के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उसे गंभीर चोटें आईं और मायके में घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने  चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!