
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र के एक गांव में जीजा के घर रह रही करीब 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तहरीर के अनुसार, गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के कनुशीपुर निवासी की करीब 18 वर्षीय पुत्री अपने जीजा के यहां चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। आरोप है कि 10 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे कनुशीपुर गांव का सचिन कुमार पुत्र रामलाल राम युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया पिता का कहना है कि उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का पता नहीं चल सका। थाने मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी हैँ वही पुलिस नें पीड़ित के तहरीर पर आरोपी सचिन कुमार पुत्र रामलाल राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैँ




