
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित महेन्द्र, शीला और रजनीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान भेज दिया गया।




