
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला मोड़ तिराहे के पास बुधवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव उर्फ मखन्चु समेत दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही थार, स्कार्पियो और अर्टिगा कार भी बरामद की हैं पुलिस के मुताबिक, नौ सितंबर की रात विपिन यादव उर्फ मखन्चु करंजाकला मोड़ तिराहे के पास अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान थार, स्कार्पियो और अर्टिगा से पहुंचे लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद असलहों से फायरिंग की गई। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना में दो लोग घायल हो गए।
मामले में सरायख्वाजा थाने में मु.अ.सं. 508/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं सात सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों से पूछताछ और जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित पाल निवासी खजुरा, करिया यादव निवासी खजुरा, रंजीत प्रजापति निवासी खजुरा, धीरज यादव निवासी आदमपुर मझौरा और मोनू यादव निवासी बरैयाकाजी के रूप में हुई है।
तीन वाहन सीज पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बताई गई काले रंग की थार यूपी 62 डीके 8884, सफेद स्कार्पियो यूपी 14 सीएम 8079 और सफेद अर्टिगा यूपी 75 एएम 9687 को कब्जे में लेकर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है एक आरोपी पर पहले से मुकदमा पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार करिया यादव के विरुद्ध सरायख्वाजा थाने में वर्ष 2026 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वीए) के तहत मामला दर्ज बताया गया है।




