Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

दंडवत यात्रा पर निकले अनिल महाराज का चंदवक में स्वागत

दंडवत यात्रा पर निकले अनिल महाराज का चंदवक में स्वागत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित मुड़ेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अनिल महाराज करीब एक माह से दंडवत करते हुए काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। चंदवक बाजार स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंचने पर उनकी कठिन तपस्या देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। चौराहे पर स्थानीय लोगों ने माला-फूल पहनाकर उनका स्वागत किया और यात्रा की सफलता की कामना की। वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद उनकी यात्रा पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!