
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के परिसर में अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने अभिभावकों से बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली धनराशि का उपयोग बच्चों की कॉपी, कलम, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा एवं स्कूल बैग आदि के लिए किया जाए।
उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, बच्चों को पौष्टिक भोजन देने, जलभराव एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से रोकने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों का वैक्सीनेशन पूरा कराने और घर पर गृहकार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक राजीव सिंह, हरिशंकर सरोज, शिवबहादुर भारतीया, डाली, शेर बहादुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।




