Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी में विवादित राजनीतिक पोस्टर से बढ़ा सियासी तापमान

वाराणसी में विवादित राजनीतिक पोस्टर से बढ़ा सियासी तापमान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। शहर के प्रमुख और व्यस्ततम पांडेयपुर चौराहे स्थित ओवरब्रिज पर लगे एक विवादित राजनीतिक बैनर-पोस्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बड़े आकार के इस पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी की तस्वीरें लगाई गई हैं।

पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “माफियाराज और अखिलेश, लुट लिया था पूरा प्रदेश।”

सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इस पोस्टर को देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, बैनर पर इसे लगाने वाले किसी व्यक्ति, संगठन या संस्था का नाम और आधिकारिक विवरण दर्ज नहीं है पोस्टर किसने और किस उद्देश्य से लगाया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में पोस्टर को लेकर राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!