
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 21 सितंबर को यातायात पुलिस व सभी थानों की पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख चौराहों व संवेदनशील मार्गों पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और वैध प्रपत्रों के अभाव में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियान में कुल 989 वाहनों का चालान किया गया।




