
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। थाना केराकत पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटी गई ऑटो बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र निवासी आकाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता काशीनाथ, जो ऑटो चालक हैं, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने त्रिलोचन महादेव जाने के लिए ₹850 किराया तय कर ऑटो बुक किया।
त्रिलोचन महादेव पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने चालक से एक अन्य साथी को आगे छोड़ने की बात कहकर सोहनी गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो रुकवाया। वहां चालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और धक्का देकर ऑटो लूटकर फरार हो गए। घटना में चालक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं पीड़ित की तहरीर पर थाना केराकत में मु.अ.सं. 292/2026 के तहत धारा 309(6) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब 2:50 बजे खड़हर डगरा फाटक के आगे थाना केराकत क्षेत्र से घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो भी बरामद कर ली गई पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।




