Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर: अपहृत किशोरी ने चलते टेंपो से कूदकर बचाई जान, सात और लड़कियों के होने का दावा

अपहृत किशोरी ने चलते टेंपो से कूदकर बचाई जान, सात और लड़कियों के होने का दावा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव के पास गुरुवार को एक किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार, बंद बॉडी वाले टाटा टेंपो में सवार बदमाश उसे जबरन बैठाकर ले गए। करीब तीन किलोमीटर दूर नेहरूनगर पुलिया के पास किशोरी चलते टेंपो से कूद गई और सड़क किनारे बांस की कोठी में छिपकर अपनी जान बचाई जलालपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी पतिराम यादव की पुत्री अंजली यादव के अनुसार, वह नत्थनपुर गांव के पास घास काटने गई थी। इसी दौरान एक बंद बॉडी वाला टाटा टेंपो वहां आकर रुका। किशोरी का आरोप है कि टेंपो से दो लोग नीचे उतरे और उसे बुलाया। रास्ता पूछने की बात समझकर वह उनके पास पहुंची, तभी आरोपितों ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर जबरन टेंपो में बैठा लिया और गेट बाहर से बंद कर दिया।

किशोरी के मुताबिक, टेंपो बेलांव-केराकत मार्ग की ओर जाने लगा। नेहरूनगर की पुलिया के पास उसने चलते टेंपो से छलांग लगा दी और सड़क किनारे बांस की कोठी में छिप गई। उसके अनुसार, टेंपो रोककर आरोपितों ने कुछ देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसके नहीं मिलने पर वे वापस कबुलपुर बाजार की ओर चले गए आरोप है कि टेंपो के जाने के बाद किशोरी बाहर निकली और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई मामले की जानकारी मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह, जफराबाद पुलिस तथा एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। किशोरी ने पुलिस को बताया कि टेंपो के अंदर सात और लड़कियां थीं। उसके मुताबिक, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनके चेहरे पर नकाब लगा था तथा वे बेहोशी की हालत में प्रतीत हो रही थीं।

किशोरी की सूचना के आधार पर पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध टेंपो की जानकारी जिलेभर में प्रसारित कराई। वहीं, पुलिस टीम ने क्षेत्र की कई दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!