Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

सनसनी: युवक का शव मिलने से हड़कंप, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

केराकत क्षेत्र के सरोनी पूरब पट्टी गांव का मामला, वाराणसी निवासी युवक की हुई पहचान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

जौनपुर/केराकत।  केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरोनी पूरब पट्टी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान मंगरु के रूप में हुई, जो वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित लश्करपुर गांव निवासी निहोरी का पुत्र बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी मिली थी। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!