जौनपुरयूपी

जौनपुर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रेसवार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी

जौनपुर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रेसवार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जिला सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने पुनरीक्षण प्रक्रिया, नाम जुड़वाने एवं संशोधन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया।

अंत में अधिकारियों ने मीडिया बंधुओं का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अभियान के दौरान व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रेसवार्ता का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!