यूपीसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस ने दो युवकों को कुचला, मौत से मचा कोहराम
सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस ने दो युवकों को कुचला, मौत से मचा कोहराम

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
सिद्धार्थनगर। के भवानीगंज थाना क्षेत्र में लटिया चौराहे पर सोमवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कहर बरपा दिया। बस की चपेट में आने से तकियवा निवासी दो युवकों समीर और शाकिब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई वहीं, हादसे में 17 वर्षीय शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दो जवान बेटों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस बस चालक और हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।





