Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

नाथूपुर गांव में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

डिजिटल लाइब्रेरी, वर्मी कम्पोस्टिंग व अमृत सरोवर की डीएम ने की सराहना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  सिरकोनी विकासखंड के नाथूपुर गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का अवलोकन किया और उसकी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। आरआरसी सेंटर में संचालित वर्मी कम्पोस्टिंग केंद्र को देखकर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि जिले में यह पहला वर्मी कम्पोस्टिंग केंद्र है, जो वर्तमान में संचालित अवस्था में मिला।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर परिसर में किए गए पौधरोपण एवं हरियाली की भी उन्होंने सराहना की। डीएम ने ग्राम प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह, एडीओ पंचायत एवं सचिव रत्नेश सोनकर के कार्यों की प्रशंसा की निरीक्षण के दौरान गांव में नवनिर्मित मैरेज लॉन सहित अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विकास कार्यों को बेहतर ढंग से बनाए रखने पर जोर दिया इस दौरान सीडीपीओ नवीन सिंह, विनय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!