
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के तरांव (बगही) गांव निवासी प्रितेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है तहरीर के अनुसार, 27 सितंबर की शाम करीब आठ बजे प्रितेश कुमार अपने साथियों के साथ तेरही कार्यक्रम से लौट रहे थे। डिंगुरपुर यादव बस्ती के पास कुछ लोगों से विवाद होने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। प्रितेश का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके और साथियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें आईं।
शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपितों के मौके से चले जाने की बात तहरीर में कही गई है। प्रितेश की शिकायत पर चंदवक पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




