
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री एवं प्रतिभावान खिलाड़ी आयुषी राजपूत ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में शॉट पुट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया बलिया जनपद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयुषी ने 12.48 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




