केराकतजौनपुरयूपी

दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से किशोर की मौत

इकलौते बेटे को खोकर परिवार में मचा कोहराम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  तहसील क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार रात दुर्गा पूजा की आरती के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल में टेंट की पाइप में करंट उतरने से किशोर कल्लू सरोज की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे दुर्गा पूजा पंडाल में आरती चल रही थी। इसी दौरान टेंट की पाइप में करंट उतर आया और कल्लू उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।
कल्लू सरोज, नीरज सरोज का बेटा था। उसकी एक बहन भी है। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमरेंद्र पांडे के अनुसार, परिजनों की सहमति से किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कम उम्र होने के कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!