Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बस ने कुचला,मौत

बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं आकांक्षा श्रीवास्तव, चालक बस छोड़कर फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अशोक विहार कॉलोनी निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव (पत्नी राहुल श्रीवास्तव) सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे को संत अतुलानंद स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं बताया जा रहा है कि शुद्धिपुर स्थित होटल आद्रिका (रोटी ढाबा) के सामने सड़क पार करते समय वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और आक्रोश फैल गया। घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!