जौनपुरयूपी

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 8 लाख का सामान जलकर राख

पट्टीनरेंद्रपुर चौराहे पर दुकान से धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।   सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर चौराहे पर शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। हादसे में करीब 80 फीसदी सामान जलकर नष्ट हो गया। अमिलिया गांव निवासी शुभम चतुर्वेदी की शुभम इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकानदार हवलदार मौर्य ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे शुभम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताते हुए जांच की पुष्टि की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!