
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच प्रक्रिया की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



