Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

न्यूज़ खबर इंडिया की खबर का बड़ा असर: चंदवक में फटी पाइप की मरम्मत शुरू

न्यूज़ खबर इंडिया की खबर का बड़ा असर: चंदवक में फटी पाइप की मरम्मत शुरू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली के पास सड़क पर जल निगम की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था। लगातार पानी बहने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आए दिन छोटी-छोटी सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही थीं इस गंभीर समस्या को न्यूज़ खबर इंडिया डिजिटल चैनल ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और गुरुवार सुबह जल निगम की टीम मौके पर पहुंचकर खुदाई कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद जल निगम के कर्मचारियों ने पाइपलाइन की खुदाई कर उसे दुरुस्त करने का कार्य किया। इस संबंध में विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोल लगाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। गुरुवार को पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का समाधान कराया जा रहा है स्थानीय लोगों ने समय रहते समस्या का समाधान शुरू होने पर राहत जताई। वहीं, इस कार्रवाई को न्यूज़ खबर इंडिया डिजिटल चैनल की खबर का सकारात्मक प्रभाव माना जा रहा है, जिसके बाद विभाग की नींद टूटी और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!