
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भुवनेश्वर नगर स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल में नवजात शिशु के इलाज में कथित लापरवाही और परिजनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गुप्ता के अनुसार, 30 अक्टूबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टरों से इलाज के संबंध में जानकारी मांगी आरोप है कि इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने करीब 20 से 25 बाहरी युवकों और कथित वकीलों को बुला लिया। इसके बाद परिजनों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने अपनी बहन के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है मामले में कैंट थाना पुलिस ने डॉ. बीके सिंह, डॉ. एके सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



