
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शाहगंज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शाहगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलती छात्राओं और युवतियों पर अशोभनीय टिप्पणी एवं फब्तियां कस रहा था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में मंगलवार को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम जेसिस चौराहे पर छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कौड़िया तिराहे पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी कौड़िया बुद्धनगर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 238/2026 के तहत धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




