
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 501.5 किलोग्राम अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के साथ रफीक नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सिंधोरा बाजार में थाना सिंधोरा पुलिस और SOG-02 की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह बरामदगी की कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रोशन सिंह और सब इंस्पेक्टर दीप्ति शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। वहीं SOG-02 प्रभारी पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल बृज बिहारी ओझा तथा कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह, आशुतोष सिंह और गौरव भारती भी टीम में शामिल रहे पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।




