
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
केराकत/जौनपुर। नाऊपुर थाना गद्दी क्षेत्र स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के बाद ईलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से निकल गए मिली जानकारी के अनुसार, विशाल उर्फ़ बुद्धू बनवासी निवासी तिसिया थानागद्दी अपनी गर्भवती पत्नी रेखा को 11 जून को लाइफ केयर हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद ईलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण रेखा की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केराकत पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए सर्किल के कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद कई घंटे तक पुलिस, अस्पताल पक्ष और मृतका के परिजनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चलती रही। कई सफेदपोश लोगों की मौजूदगी में मान-मनौव्वल का दौर भी चला आखिरकार कथित तौर पर कार्यवाहक थाना प्रभारी केराकत द्वारिका प्रसाद यादव के मौजूदगी मे दो लाख रुपये मुआवजा देकर मामला शांत कराया गया जिसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपने की बात कही

लेकिन जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो महिला परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव देने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर की ओर जाने लगी । इससे पुलिसकर्मियों के सामने स्थिति असहज हो गई बताया जा रहा है कि कुछ दूरी तक जाने के बाद पुलिस ने महिला परिजनों से शव को छीन कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए इस संबंध में पूछने पर सीएससी केराकत के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम गठित कर अस्पताल की जांच की जा रही है अस्पताल का पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाया था हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन दे रखा है पुरे मामले की टीम जांच कर रही है जांच के बाद विधि कार्रवाई की जाएगी प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवालो पर क्षेत्र में चर्चाओ का बाजार गर्म है




