
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 4,12,891 लाभार्थियों को दो चरणों में गैस रिफिल सब्सिडी का लाभ मिलेगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव और राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने 15 चिह्नित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 31 दिसंबर 2026 तक गैस रिफिल बुकिंग कराने वाले लाभार्थियों के खातों में दीपावली के अवसर पर सब्सिडी भेजी जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में 1 जनवरी से 31 मार्च 2027 तक बुकिंग कराने वालों को होली पर इसका लाभ मिलेगा राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी अपडेट कराने की सलाह भी दी गई।




